
काठमांडू, 26 अगस्त . नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या Wednesday शाम तक बढ़कर 95 हो गई. नेपाल के Prime Minister कार्यालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस आपदा से पूरे देश में भारी जनहानि और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
शाम 7 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 95 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है.
चीन के तिब्बती क्षेत्र से निकली इस भीषण बाढ़ ने सीमा पार बहने वाली भोटेकोशी नदी के रास्ते नेपाल में भारी तबाही मचाई है.
नेपाल Government के अनुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात नेपाल सेना के 44 जवान, Police के 28 कर्मी और सशस्त्र Police बल के 13 जवान अब भी लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
इसके अलावा 391 विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली पर्यटक भी अब तक लापता बताए जा रहे हैं.
Government ने यह भी बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में कार्यरत 60 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं. वहीं, रसुवागढ़ी कस्टम कार्यालय और इमिग्रेशन कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी लापता लोगों में शामिल हैं.
Wednesday सुबह आई इस विनाशकारी बाढ़ से परिवहन ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है. Government के मुताबिक, अब तक 19 मोटर योग्य पुल और करीब 40 किलोमीटर पक्की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं.
अधिकारियों द्वारा अभी भी जनहानि और संपत्ति के नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है.
Prime Minister कार्यालय ने कहा कि बाढ़ आने के तुरंत बाद Government ने सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए सक्रिय कर दिया था.
सुबह करीब 9 बजे प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के पास न जाने की अपील की थी.
Prime Minister कार्यालय के अनुसार, नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र, खासकर रसुवा जिला, इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. यहां कई Governmentी कार्यालयों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों, जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
–
एएमटी/डीकेपी