हरियाणा: जींद के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना’, कम लागत में ज्यादा उपज संभव

जींद, 26 अगस्त . केंद्र Government की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना Haryana के जींद जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. किसानों का कहना है कि इस योजना से उन्हें अपनी जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों के बारे में सटीक जानकारी मिल रही है, जिससे कम लागत में ज्यादा उपज लेना संभव हो पा रहा है.

किसानों ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों के लिए एक फायदेमंद योजना है. इससे उपजाऊ जमीन के अंदर मौजूद पोषक तत्वों के बारे में मिट्टी की सैंपलिंग से पता चल जाता है, जिससे किसान कम खाद की लागत से ज्यादा उपज हासिल कर सकते हैं. इस योजना के माध्यम से खेतों के अंदर मिट्टी की जांच के सैंपल लैब में जाते हैं, जिससे सटीक जानकारी किसानों को मिलती है, जिसके तहत समय रहते किसान अपनी मिट्टी के बारे में सही जानकारी भी हासिल कर लेता है.

जींद के लाभार्थी किसान अनूप ने से बात करते हुए कहा, “मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना बहुत अच्छी योजना है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा और किसानों को कम लागत में फायदा होगा. Government किसानों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है.”

वहीं, किसान धर्मवीर ने कहा, “Prime Minister की इस योजना के तहत हमें मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी मिली है. यह भविष्य में किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी. इसमें बताया गया है कि किसानों की मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और समय पर उनकी जांच की जाएगी. यह योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी. हम Government का धन्यवाद करते हैं.”

बता दें कि Government किसानों के हित के लिए अलग-अलग योजनाएं लेकर आती हैं, जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ती है और घरों में खुशहाली भी आती है. पहले किसानों के लिए कोई बड़ी योजना नहीं थी, लेकिन मोदी Government में किसानों के लिए अनेकों प्रकार की जनहित योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे किसानों के लिए अब खेती करना बहुत ही सरल और आसान हो गया है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment