
संभल, 26 अगस्त . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, समानता और कल्याण को लेकर किए गए दावों पर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पलटवार किया. अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को हास्यास्पद बताते हुए उन्होंने सपा शासन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. गुलाब देवी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर हैं तथा भाजपा Government ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं.
गुलाब देवी ने कहा कि अखिलेश यादव आज महिलाओं की सुरक्षा और समानता की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने शासनकाल को याद करना चाहिए. उस समय स्कूलों के आसपास असामाजिक तत्वों की मौजूदगी और लड़कियों पर कथित अभद्र टिप्पणियों के कारण छात्राओं के लिए स्कूल आना-जाना मुश्किल था. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर एक मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जिक्र करते हुए भी उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Political कारणों से उस समय महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई गई.
राज्य मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ Government में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाएं रात में भी बिना भय के आवागमन कर सकती हैं. Government का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. गुलाब देवी ने महिलाओं के लिए Government की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं केवल सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का दावा किया.
अखिलेश यादव की ओर से Samajwadi Party की Government बनने पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के वादे पर गुलाब देवी ने कहा कि यह कोई नया वादा नहीं है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ पहले ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को Governmentी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा कर चुके हैं.
हर साल महिलाओं को 40 हजार रुपए देने को लेकर Samajwadi Party के वादे को गुलाब देवी ने ‘रंगीन सपना’ बताया. उन्होंने कहा कि सपने और वास्तविकता में अंतर होता है और जनता ऐसे वादों को समझती है. सपा Government के दौरान हुए गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वालों को अपने अतीत पर भी नजर डालनी चाहिए. भाजपा Government ने महिलाओं को आवासीय योजनाओं में मालिकाना हक देने पर जोर दिया है. Prime Minister और Chief Minister आवास योजनाओं में महिलाओं को घर की स्वामिनी बनाए जाने को उन्होंने महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया.
उन्होंने बताया कि वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लोगों की पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 1 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया है. इसके अलावा स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाली रसोइयों के मानदेय में वृद्धि का भी उन्होंने उल्लेख किया. राज्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए तक के उपचार की सुविधा मिलती है. उन्होंने आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया.
गुलाब देवी ने कहा कि हालिया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने दावा किया कि Government मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित कर रही है. उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, संपत्ति और सार्वजनिक जीवन में अधिक अधिकार देकर आत्मनिर्भर बनाना है. गुलाब देवी ने कहा कि महिलाओं के बीच Government की योजनाओं को लेकर भरोसा बढ़ा है और महिलाएं भाजपा Government के साथ मजबूती से खड़ी हैं.
–
पीएसके