
लोहरदगा, 28 अगस्त . Jharkhand के लोहरदगा जिले में हथियारबंद अपराधियों ने Thursday देर रात एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर जमकर उपद्रव किया. अपराधियों ने कुडू थाना क्षेत्र के महुआ टोली के पास बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां खड़े एक वाहन में आग लगा दी. गोलीबारी में कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. वहीं, एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी मुख्य सड़क से पैदल करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर निर्माण स्थल तक पहुंचे थे. वहां एक पिकअप वाहन में कंपनी का कर्मचारी राजकुमार यादव सो रहा था. अपराधियों ने उसे जगाया और वहां से भाग जाने को कहा. इसके बाद उस पर दो राउंड फायरिंग की गई.
हालांकि, वह गोली की चपेट में आने से बच गया. इसके बाद अपराधियों ने परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड भूषण को निशाना बनाकर गोली चलाई. गोली उसकी बांह में जा लगी. इसके बाद अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक वाहन में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद घायल सुरक्षा गार्ड को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया.
फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही कुडू थाना Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. Police ने आसपास के इलाकों में छानबीन के साथ cctv फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों और कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि वारदात के पीछे राहुल सिंह गिरोह का हाथ हो सकता है. हालांकि, Police ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. Police लेवी की मांग, ठेकेदारी विवाद और आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
–
एसएनसी/एसके