Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई के अंधेरी में दीपावली पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद; दंपति पर जानलेवा हमले में 4 गिरफ्तार

Mumbai  के अंधेरी में दीपावली पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद; दंपति पर जानलेवा हमले में 4 गिरफ्तार

Mumbai , 12 नवंबर . Mumbai के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल कृष्णा नगर इलाके में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गैंग ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. 8 से 10 लोगों के गैंग ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पिटाई की.

जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा. इस हमले में पति-पत्नी और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपावली के मौके पर अंधेरी पूर्व के मरोल कृष्णा नगर इलाके में गुप्ता परिवार की छोटी बच्ची गली में खाली जगह पर पटाखे फोड़ रही थी. इसी दौरान बादल गोस्वामी और उसकी गैंग ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया. इसके बाद आरोपियों ने गुप्ता परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

विवाद इतना बढ़ गया कि बादल गोस्वामी और अन्य लोगों ने मिलकर गुप्ता परिवार पर हमला कर दिया. 8 से 10 लोगों ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पीटा. पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया. इस मारपीट में दंपति के साथ उनकी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई.

इस मामले में Mumbai की एमआईडीसी Police ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. Police ने गैंग के कथित सरगना बादल गोस्वामी के साथ धर्मेंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर और श्याम नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया है. वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इससे पहले Mumbai के विलेपार्ले में दीपावली की रात को पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था. Police में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम के वी.एम. रोड स्थित सानिध्य बिल्डिंग के सामने एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर यह घटना हुई थी.

–

एसडी/पीएम

Share