Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में ऑनलाइन दोस्ती और महंगे गिफ्ट के नाम पर भी हो रही है ठगी

Madhya Pradesh में ऑनलाइन दोस्ती और महंगे गिफ्ट के नाम पर भी हो रही है ठगी

इंदौर, 12 नवंबर . साइबर ठग अपने शिकार के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. वे कभी दोस्त बन जाते हैं और कभी महंगे गिफ्ट का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं.

इस तरह की बढ़ती घटनाओं से Police चिंतित है और इंदौर Police को तो आम लोगों को हिदायतें भी देनी पड़ रही हैं. राज्य की व्यापारिक नगरी इंदौर सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठग दीपावली पर्व का लाभ उठा रहे हैं और लोगों को ठगने में सफल भी हो रहे हैं.

यह बात अलग है कि कई बार ठगी के शिकार लोगों को Police की मदद मिल जाती है और रकम भी वापस आ जाती है, मगर कई लोग ऐसे हैं जो Police तक पहुंच ही नहीं पाते. पिछले कुछ दिनों में इंदौर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं, इसीलिए क्राइम ब्रांच ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने आम लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि ऑनलाइन दोस्ती और महंगे गिफ्ट का लालच भारी पड़ सकता है. इसलिए साइबर ठगों से सतर्क व सावधान रहें. उन्होंने कहा है कि social media पर अनजान व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ाकर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है और गिफ्ट एयरपोर्ट या कस्टम में फंसा होने का बहाना बनाकर कस्टम ड्यूटी, टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर पैसों की मांग की जाती है.

उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर कोई रकम ट्रांसफर न करें, न ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें तथा अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी भी साझा न करें. ऐसा इसलिए, क्योंकि महंगे गिफ्ट का लालच देकर पैसे ठगना साइबर ठगी का एक नया तरीका है. अगर ठगी होती है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं.

–

एसएनपी/एएस

Share