Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मुंबई की दिंडोशी कोर्ट से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Mumbai  की दिंडोशी कोर्ट से आरोपी फरार, Police महकमे में हड़कंप

Mumbai , 23 अक्टूबर . Mumbai में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिंडोशी कोर्ट में पेशी के दौरान एक आरोपी Police को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी को Friday को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया था, जहां सुनवाई के बाद उसे कस्टडी में भेजने के आदेश दिए गए, लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया.

Mumbai Police से मिली जानकारी के अनुसार, फरार हुआ आरोपी अंबोली Police स्टेशन की सीमा में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी है. उसे Friday को दिंडोशी कोर्ट में रिमांड के लिए लाया गया था.

अदालत में पेशी के दौरान सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने आरोपी को कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. बताया जा रहा है कि कोर्ट की कार्यवाही के बाद जब Police आरोपी को जेल ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी वह मौका देखकर Police की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही Police महकमे में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई. इस मामले में कुरार Police स्टेशन में आरोपी के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

Mumbai Police ने कहा, “आरोपी अंबोली Police स्टेशन के हत्या के प्रयास के मामले में दिंडोशी कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट से कस्टडी का आदेश मिलने के बाद वह फरार हो गया. कुरार Police स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Police अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. आरोपी को पकड़ने के लिए Police की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है और cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

–

एससीएच/डीकेपी

Share