झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नितिन नवीन, बोले- नेता प्रतिपक्ष राहुल अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश

रांची, 23 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Friday को Jharkhand के तीन दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने और अराजकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सदन से सड़क तक अपनी बात रखने और संघर्ष करने के रास्ते मौजूद हैं, लेकिन अराजकता फैलाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा. नवीन Saturday को रांची में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. बैठक में गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव सहित राज्य की Political परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.
रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक Jharkhandी नृत्य और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, Union Minister और सांसद मौजूद रहे.
एयरपोर्ट से नवीन सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. वहां महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया गया. उन्होंने कार्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. पत्रकारों से बातचीत में नवीन ने रांची से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनका जन्मस्थान है और उन्हें यहां शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिला. उन्होंने रांची को अपना दूसरा घर बताते हुए कहा कि संगठन के कार्यक्रमों के सिलसिले में यहां आने का अवसर उन्हें उत्साहित करता है.
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि नई प्रदेश टीम की घोषणा के बाद व्यापक स्वरूप में यह पहली बैठक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक के जरिए Jharkhand में भाजपा के कामकाज और विपक्ष के रूप में उसके संघर्ष को लेकर स्पष्ट संदेश जाएगा.
नवीन ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहते हुए जनता के मुद्दों को उठाने के साथ केंद्र Government की योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक पहुंचाने के लिए भी काम कर रही है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश के विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को Jharkhand में भी सेवा भाव से काम करना चाहिए.
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 अक्टूबर से शुरू होगी. इसमें प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा. गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों के बीच इस बैठक को राज्य में भाजपा की आगामी Political और संगठनात्मक दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
एसएनसी/एएसएच


