‘मिस प्रिटी इंडिया’ रह चुकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mumbai , 28 सितंबर . Madhya Pradesh के सिंगरौली में social media इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर निधि तिवारी की घर में मौत हो गई. 30 साल की निधि का शव Saturday को भूसा मोड़ स्थित उनके घर में मिला. परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Police मामले की जांच कर रही है और उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों को समझने के लिए परिवार से मिली जानकारी और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

निधि की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. परिवार की ओर से Police को बताया गया है कि Saturday शाम निधि फोन पर किसी से बातचीत कर रही थीं. परिवार का दावा है कि बातचीत के बाद उसने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था.

पोस्ट में लिखा था, “इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया. इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को.”

बताया जा रहा है कि फेसबुक पोस्ट के बाद निधि अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. जब परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने खाना खाने से भी इनकार कर दिया और खुद को अकेला छोड़ने के लिए कहा.

अगले दिन काफी देर तक जब निधि ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिवार ने Police को सूचना दी. इसके बाद Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Police फिलहाल परिवार की ओर से सामने रखी गई फोन बातचीत से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ निधि की मौत से पहले की घटनाओं और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निधि एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं. इस सपने को पूरा करने के लिए वह मॉडलिंग करती थीं और लगातार डिजिटल कंटेंट भी बनाती थीं.

social media के जरिए वह अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी थी.

निधि ने साल 2024 में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब भी जीता था. social media पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर उनके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे. दोनों प्लेटफॉर्म मिलाकर उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे.

–

पीके/एबीएम

Leave a Comment