
New Delhi, 28 सितंबर . मई में Prime Minister Narendra Modi यूरोप की पांच दिवसीय यात्रा के तहत स्वीडन पहुंचे थे. पीएम मोदी और Prime Minister उल्फ क्रिस्टर्सन ने द्विपक्षीय बातचीत के बाद India और स्वीडन के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर ले जाने का ऐतिहासिक फैसला किया. India में स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनेंडर भी मानते हैं कि इसने संबंधों को और विस्तार दिया है. से बातचीत में पेट्रा ने माना कि साझेदारी से रक्षा, सुरक्षा, नवाचार से लेकर ट्रेड समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिल सकती है.
पेट्रा मेनेंडर ने कहा, “India और स्वीडन के बीच संबंध लगातार व्यापक और मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी समझौते से रक्षा, सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नवाचार और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है.”
Prime Minister Narendra Modi की स्वीडन यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिले नए आयाम पर उन्होंने कहा, “इस यात्रा से स्वीडन और India के रिश्तों को नया आयाम मिला. Prime Minister मोदी की स्वीडन के Prime Minister, क्राउन प्रिंसेस और वरिष्ठ कारोबारी नेताओं के साथ हुई बैठकों ने दोनों देशों के संबंधों को और ऊंचाई तक पहुंचाया. इसी दौरान India और स्वीडन ने रणनीतिक साझेदारी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए.”
यूं तो भारत-स्वीडन के संबंध काफी पुराने हैं, लेकिन फिलहाल जो कुछ भी हो रहा है, उसने एक नया पन दिया है. मेनेंडर ने कहा, “स्वीडिश कंपनियां India में 100 साल से अधिक समय से काम कर रही हैं. अब दोनों देश 2030 तक आर्थिक आदान-प्रदान को दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, नवाचार और हरित बदलाव इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कनेक्टिविटी, दूरसंचार, खनन और लाइफ साइंसेज जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के पास मजबूत क्षमताएं हैं और इनमें सहयोग की काफी संभावनाएं हैं.
रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा, सुरक्षा और खुफिया सहयोग को मजबूत करने के सवाल पर स्वीडिश राजदूत ने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना काफी स्पष्ट है. इसमें साइबर सुरक्षा संवाद को आगे बढ़ाना, रक्षा क्षेत्र में नवाचार को मजबूत करना और मौजूदा Political संवाद को और ऊंचे स्तर पर ले जाना शामिल है.
मेनेंडर ने कहा, ” रणनीतिक साझेदारी समझौता व्यापक है और इसमें Political संवाद से लेकर शोध एवं नवाचार तक कई क्षेत्र शामिल हैं. व्यापार और कारोबारी सहयोग के लिए भी दोनों देशों के बीच काफी संभावनाएं हैं. India और स्वीडन ने साझेदारी के लिए मजबूत आधार तैयार कर लिया है और अब जरूरत इस बात की है कि समझौते के तहत तय लक्ष्यों को व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ाया जाए.”
Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने और भारत-स्वीडन संबंधों में उनके योगदान पर मेनेंडर ने कहा कि यह एक लंबी अवधि है और इस दौरान दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंध और गहरे हुए हैं.
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में भारत-स्वीडन संबंधों को एक अलग स्तर पर ले जाया गया है. रणनीतिक साझेदारी समझौते के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और आदान-प्रदान भी बढ़ रहा है. लोगों के बीच मजबूत होते हुए संबंध, दोनों देशों की भविष्य की साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार कर रहे हैं.”
India के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए मेनेंडर ने बोलीं, “मुझे यहां के लोग और संस्कृति बेहद पसंद हैं. भारतीय खान-पान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय भोजन की विविधता पसंद है.” उन्होंने डोसा, बिरयानी, इडली और अलग-अलग तरह की चटनियों का भी जिक्र किया.
–
केआर/