एमएमडीआर संशोधन कानून का आखिरी सांस तक विरोध करूंगा: नवीन पटनायक

भुवनेश्वर, 28 सितंबर . Odisha विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन Patnaयक ने Monday को कहा कि वह खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (एमएमडीआर अमेंडमेंट एक्ट) का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में पार्टी की ओर से आयोजित एक विशाल विरोध रैली को संबोधित करते हुए Patnaयक ने कहा कि बीजेडी Odisha के 4.5 करोड़ लोगों के अधिकारों और नई पीढ़ी के भविष्य की रक्षा के लिए एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ लड़ रही है.

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य Government को चेतावनी देते हुए कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून का विरोध करने के बजाय चुप रहने के लिए नई पीढ़ी उसे माफ नहीं करेगी.

Patnaयक ने कहा, “जब Odisha के हितों की बात आती है तो Government चुप क्यों है? कोई भी पार्टी इस धरती से बड़ी नहीं हो सकती. सत्ता आज आपके पास है, लेकिन कल शायद न हो. अगर आप इस धरती के साथ धोखा करेंगे तो हमेशा आपकी निंदा होगी. नई पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी. Odisha के लोग आपको माफ नहीं करेंगे.”

बीजेडी अध्यक्ष ने कहा कि Odisha की खदानों और जमीन के असली मालिक राज्य के लोग हैं. सत्तारूढ़ भाजपा और राज्य Government की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए Patnaयक ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना महत्वपूर्ण विधेयक संसद में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया और हमारे 20 BJP MP चुप रहे. वे किसके हित में चुप रहे? Odisha Government भी चुप रही. आखिर किसके डर से?”

उन्होंने Chief Minister मोहन चरण माझी को लिखे अपने पत्रों का भी जिक्र किया. इन पत्रों में उन्होंने Chief Minister से एमएमडीआर संशोधन कानून पर चर्चा करने के लिए Odisha विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी.

Patnaयक ने उनके पत्रों का जवाब नहीं देने को लेकर Chief Minister माझी पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य Government पर केवल “नहीं” कहने और भाषण देने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून के कारण Odisha को हर साल हजारों करोड़ रुपए का नुकसान होगा. उन्होंने सभी Political दलों और Odisha के लोगों से एकजुट होकर इस कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की.

Patnaयक ने कहा, “मैं अपनी आखिरी सांस तक Odisha के अधिकारों के लिए लड़ूंगा. मैं सभी लोगों और सभी Political दलों से इस लड़ाई में शामिल होने की अपील करता हूं. आइए, इस धरती के लिए हम सब एकजुट हों. हम संकल्प लें कि एमएमडीआर संशोधन कानून को Odisha में लागू नहीं होने देंगे.”

विपक्षी पार्टी बीजेडी ने Monday को खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में विशाल विरोध रैली आयोजित की. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हजारों बीजेडी कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और एमएमडीआर संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment