मानदेय में बढ़ोतरी से खुश हुए स्वच्छता मित्र, बोले – सरकार ने बढ़ाया मान, अब भविष्य होगा सुरक्षित

वाराणसी, 15 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सरोजा पैलेस में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र’ सम्मान समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने वाराणसी नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की. समारोह में Chief Minister ने सफाईकर्मियों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए उनके मासिक मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया.
सम्मान पाने के बाद सफाईकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर की. एक सफाई कर्मचारी चिंता देवी ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, बहुत ज्यादा खुश हैं. Chief Minister ने जब घोषणा कर दी है तो यह जरूर पूरा होगा. हमारी सैलरी पहले से थोड़ी बढ़ चुकी है. हम बस यही चाहते थे कि हमारी सैलरी बढ़ाई जाए या हमें स्थायी कर्मचारी बना दिया जाए. 10 हजार रुपए में हमारा गुजारा नहीं हो पाता था, अब 16 हजार रुपए मिलेंगे. यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है.”
स्वच्छता कर्मी राजकुमार ने कहा, “हमारे लिए सुविधाओं के बारे में बहुत कुछ कहा गया और जो भी वादे किए गए हैं, उससे हम बहुत खुश हैं.”
महिला सफाई मित्र कल्पना देवी ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. पहले ऐसा नहीं था, लेकिन अब व्यवस्था बहुत सही है. हम यही चाहते हैं कि हमारा वेतन बढ़ाया जाए और हमें Governmentी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. इससे हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा. अगर हमारी नौकरी पक्की हो जाएगी तो हमारे परिवार के लिए अच्छा होगा.”
सफाई मित्र आशुतोष ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा, बहुत खुशी हो रही है. मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. मानदेय बढ़ गया है, इससे हम बहुत खुश हैं. हम चाहते हैं कि Government ऐसे ही आगे बढ़ती रहे और हम भी सेवा करते रहेंगे.”
दिनेश चौधरी नाम के एक अन्य सफाई मित्र ने बताया कि लंबे समय से उनकी मेहनत के हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा था.
उन्होंने कहा, “आज हमें सम्मान का अवसर मिला है, इससे हम बहुत खुश हैं. मानदेय को लेकर जो बात कही गई है, उससे हम काफी प्रसन्न हैं. पहले मानदेय कम मिलता था, अब 5 से 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे हमारा गुजर-बसर अच्छे से हो पाएगा. Government से निवेदन है कि इसी तरह सफाई मित्रों पर ध्यान देती रहे. हम इस फैसले से बहुत संतुष्ट हैं.”
–
पीआईएम/एबीएम


