Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

Mumbai , 27 अगस्त . सेलिब्रिटीज की ट्रोलिंग social media पर एक आम बात बन गई है, जहां उनके पहनावे, बयानों या सार्वजनिक दिखावे पर अक्सर अनावश्यक टिप्पणियां की जाती हैं. इसी बीच Actress कटरीना कैफ social media पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं.

हाल ही में Actress कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ Mumbai में फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचीं. इस दौरान वह प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के साथ नजर आईं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही कई ट्रोलर्स ने उनके लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया और सवाल उठाने लगे कि एक्ट्रेस को क्या हो गया है.

बता दें कि यह कपल दिवंगत फिल्ममेकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचा था और शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद श्मशान घाट से रवाना हो गया. कुकू कोहली का Tuesday (25 अगस्त) को 77 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था.

श्मशान घाट पर कैटरीना के लुक की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे social media यूजर्स के एक ग्रुप ने मां बनने के बाद उनके बदले हुए लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया. कुछ कमेंट्स तो बहुत बुरे थे, यूजर्स ने लिखा, “यह बहुत बुरा है, कैटरीना को क्या हो गया?”, तो एक ने लिखा, “वह रसगुल्ले जैसी लग रही है.”

यह लुक कैटरीना और विक्की के पेरेंट बनने के कुछ महीने बाद आया है. कपल ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे, एक लड़के का स्वागत किया.

बता दें कि कटरीना और विक्की ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. कपल ने 9 दिसंबर, 2021 को Rajasthan में एक छोटी सी शादी में शादी की. मां बनने के बाद, कैटरीना ज्यादातर पब्लिक लाइमलाइट से दूर रही हैं.

हालांकि, कटरीना ने social media के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की झलकें दिखाना जारी रखा है, लेकिन अपने बेटे के बारे में ज्यादा नहीं बताया और न ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ शेयर किया है.

–

एनएस/पीएम

Share