Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: प्रदूषण फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

Maharashtra: प्रदूषण फैलाने वालों पर Police की रहेगी पैनी नजर, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

वसई-विरार, 9 नवंबर . त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ अब Police सख्त कार्रवाई करेगी. मीरा-भाईंदर, वसई-विरार Police आयुक्तालय ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सभी Police थानों और संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं.

इसमें पटाखे फोड़ने, तेज आवाज वाले ध्वनि-वर्धक उपकरणों के इस्तेमाल और प्रतिबंधित समय में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.

Police उपायुक्त (मुख्यालय एवं विशेष शाखा) संजयकुमार पाटील की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि Mumbai उच्च न्यायालय के आदेशों का केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से पालन कराया जाए.

निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक सड़कों, चौराहों, गलियों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे, रॉकेट तथा उड़ने वाले पटाखे फोड़ने पर रोक संबंधी आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. त्योहारों और उत्सवों के दौरान भी प्रतिबंधात्मक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य होगा. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा. निर्धारित सीमा से अधिक आवाज करने वाले पटाखों और ध्वनि-वर्धक उपकरणों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी.

अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यायालयों और Governmentी कार्यालयों के आसपास घोषित शांत क्षेत्रों में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, बीमार लोगों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.

ध्वनि-वर्धक उपकरणों और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करने से पहले सक्षम प्राधिकरण की वैध अनुमति लेना अनिवार्य होगा. अनुमति में निर्धारित शर्तों और ध्वनि सीमा का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी. संबंधित स्थान पर अनुमति की प्रति और निर्धारित डेसिबल सीमा की जानकारी प्रदर्शित करना भी सुनिश्चित किया जाएगा.

इसके अलावा लेजर लाइट, उच्च तीव्रता वाली प्रकाश व्यवस्था और बीम लाइट के इस्तेमाल को लेकर जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Police थाना क्षेत्रों में बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक सड़कों, चौराहों, रिहायशी परिसरों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त एवं जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर डेसिबल मीटर और अन्य उपकरणों की मदद से ध्वनि प्रदूषण की जांच भी होगी.

ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायत मिलने पर Police को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, आयोजकों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Police थानों के स्तर पर नागरिकों, सार्वजनिक मंडलों, आयोजकों, पटाखा विक्रेताओं और ध्वनि-वर्धक उपकरणों का इस्तेमाल करने वालों को प्रदूषण के दुष्परिणामों तथा प्रतिबंधों की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए social media, Police मित्र, बीट मार्शल और स्थानीय तंत्र की मदद ली जाएगी.

सभी Police थाना प्रभारियों को प्रतिदिन की गई गश्त, जांच, प्राप्त शिकायतों, दर्ज मामलों और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ई-मेल के माध्यम से संबंधित कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

Police उपायुक्त संजयकुमार पाटील ने सभी Police थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाए. उच्च न्यायालय के आदेशों का प्रभावी और तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए.

–

एएसएच/डीकेपी

Share