Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन में शरद ऋतु के अनाज की 10 करोड़ टन से अधिक की खरीद पूरी

चीन में शरद ऋतु के अनाज की 10 करोड़ टन से अधिक की खरीद पूरी

बीजिंग, 9 नवंबर . चीनी राष्ट्रीय खाद्य एवं रणनीतिक भंडार प्रशासन से मिली खबर के अनुसार फिलहाल, शरदकालीन अनाज की खरीद सुचारू रूप से शुरू हो गई है, पूर्वोत्तर क्षेत्र धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा रहा है. देश भर में अब तक 10 करोड़ टन से अधिक शरदकालीन अनाज की खरीद हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर है.

हूनान और हूपेई सहित छह प्रांतों ने मध्यम और देर से तैयार होने वाले धान के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य कार्यान्वयन योजनाओं को सक्रिय कर दिया है और न्यूनतम खरीद मूल्य पर लगभग 10 लाख टन चावल की खरीद की है.

हाल के वर्षों में चीन ने प्रतिवर्ष 40 करोड़ टन से अधिक अनाज खरीदा है, जिसमें बाजार आधारित खरीद का हिस्सा 90 प्रतिशत से अधिक है.

राष्ट्रीय खाद्य एवं रणनीतिक भंडार प्रशासन के संबंधित अधिकारी ने कहा कि देश की अनाज उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि के कारण, 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान वार्षिक अनाज खरीद की मात्रा 40 करोड़ टन से अधिक बनी रहेगी. इसलिए, खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से बनाए रखना और अनाज उद्योग की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार को बढ़ावा देना आवश्यक है.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share