चीनी उप राष्ट्रपति ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भेंट की

बीजिंग, 9 नवंबर . चीनी उप President हान चंग ने जॉर्जिया की Government के निमंत्रण पर 6 से 8 नवंबर तक जॉर्जिया की औपचारिक यात्रा की . उन्होंने ट्बिलिसी में अलग-अलग तौर पर जॉर्जिया के President मिखाईल कावेलाशविली और Prime Minister इराकली कोबाखादजे से भेंट की.
President कावेलाशविली से भेंट के समय हान चंग ने कहा कि जॉर्जिया ट्रांसकोकासिया में चीन का पहला रणनीतिक साझेदार है और यूरेशिया क्षेत्र में चीन के साथ मुक्त व्यापार का प्रबंध स्थापित करने वाला पहला देश भी है. राजनयिक संबंध की स्थापना के 34 वर्षों में दोनों देश हमेशा पारस्परिक सम्मान व विश्वास, सहयोग और साझी जीत के सिद्धांत का पालन कर द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास बढ़ाते रहे.
चीन-जॉर्जिया संबंध की मजबूती और विकास दोनों देशों की जनता के मूल हितों और समान प्रतीक्षा से मेल खाता है. चीन जोर्जिया के साथ संवाद मजबूत कर दोनों देशों के नेताओं के अहम मतैक्य लागू कर पारस्परिक समर्थन और आपसी लाभ वाला सहयोग जारी रखकर जन-संवाद बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंध आगे बढ़ाने को तैयार है.
कोवेलाशविली ने कहा कि जॉर्जिया को दोनों देशों के सहयोग पर गर्व होता है. जॉर्जिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर मजबूत कर दोनों देशों के लिए अधिक लाभ लाने और दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण लाने का उत्सुक है.
कोबाखादजे से मुलाकात के समय हान चंग ने कहा कि दोनों पक्षों को सहयोग व साझी जीत के नए विषयों का विस्तार करना, मुक्त व्यापार समझौते के उन्नयन ज्ञापन पत्र अच्छी तरह लागू करना, विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराना और लोगों की आवाजाही बढ़ाना चाहिए .
कोबाखदजे ने कहा कि जॉर्जिया चीन के साथ पारस्परिक Political विश्वास और मजबूत कर व्यापार साझेदारी की उन्नति करने और बेल्ट एंड रोड सह निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने का उत्सुक है.
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
–
डीकेपी/


