Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार: साध्वी निरंजन ज्योति

नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है, इसके लिए Prime Minister मोदी का आभार: साध्वी निरंजन ज्योति

Kanpur देहात, 9 नवंबर . राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने Prime Minister Narendra Modi के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में आतंकी और नक्सलवादी घटनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं. साथ ही अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को राम मंदिर दौरे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धाभाव से जाना चाहिए.

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “पीएम मोदी ने जब से India के Prime Minister की बागडोर संभाली है, तब से वह हर दीपावली कहीं न कहीं अपने देश के रक्षकों, सैनिकों के बीच मनाते हैं. वह Sunday को बस्तर में थे, जो सर्वाधिक नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र था, आज India में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है या तो उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है या फिर गिरफ्तार हो गए हैं.”

उन्होंने कहा कि एक अच्छी बात यह भी है कि नक्सलवाद के कारण उस क्षेत्र का विकास भी रुका हुआ था और बहुत सारी निर्मम हत्याएं भी होती थीं. इसके लिए Prime Minister का मैं बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं. जब से उन्होंने देश की बागडोर संभाली, तब से पूरे देश में जो आतंकवादी और नक्सलवादी घटनाएं होती थीं, बाजारों में, शहरों में, तीर्थ स्थलों में, लेकिन 2014 के बाद से ये सब लगभग खत्म हो चुका है.

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि Prime Minister ने Sunday को वहां जाकर, जहां नक्सलवाद के कारण लोग जाने से भी डरते थे, उन लोगों के बीच दीपावली का उत्सव मनाया. इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी आपके माध्यम से सभी को देती हूं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को राम मंदिर के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या Political दृष्टि से जाना उचित नहीं है. पहले तो माफी मांगनी चाहिए. मुझे लगता है कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का राज्यसभा में दिया गया बयान उठाकर पढ़ना चाहिए. उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि एक मस्जिद के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, और उससे ज्यादा चलानी पड़तीं तो भी चलाई जातीं.

उन्होंने कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि इस विषय को Political दृष्टि से नहीं देखना चाहिए. राम तो सबके हैं, सबको जाना चाहिए, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए जाना उचित नहीं है. यदि जाएं तो श्रद्धाभाव से जाएं, भगवान को नमन करें. और अभी क्यों? शुभ अवसर पर जाना चाहिए था. जब निमंत्रण आया था, तब जाना चाहिए था. जब उद्घाटन हो रहा था, तब सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था. वह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं था. वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आयोजन था. वह सबको बुला रहा था और सबको जाना चाहिए था.

Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे के बयान पर उन्होंने कहा कि संविधान को कोई खतरा नहीं है. संविधान की आड़ लेकर देश को गुमराह करना उचित नहीं है, चाहे वह कोई भी करे.

–

केके/डीकेपी

Share