Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के सतारा में सूर्य घर योजना बनी मिसाल, सोलर पैनल से आधा हुआ बिजली खर्च

Maharashtra के सतारा में सूर्य घर योजना बनी मिसाल, सोलर पैनल से आधा हुआ बिजली खर्च

सतारा, 25 अक्टूबर . केंद्र Government की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देशभर के लाखों परिवार उठा रहे हैं और अपने बिजली खर्च में बड़ी बचत कर रहे हैं. ऐसी ही एक सफल कहानी Maharashtra के सातारा जिले के कराड शहर से सामने आई है, जहां सोलर पैनल लगने से एक परिवार का बिजली बिल आधे से भी कम हो गया है.

कराड शहर की रेवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले शोभा शशिकांत देसाई और शशिकांत आनंदराव देसाई दंपती ने इस योजना का लाभ लिया है. शोभा शशिकांत देसाई पेशे से शिक्षिका हैं, जबकि उनके पति शशिकांत देसाई वन विभाग में कार्यरत हैं. चार सदस्यों वाले इस परिवार को पहले हर महीने करीब 800 से 900 रुपए तक का बिजली बिल आता था, जो उनके मासिक बजट पर एक अतिरिक्त बोझ था.

इसी दौरान देसाई दंपती को केंद्र Government की पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी मिली. योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और लाभ को समझने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया. सोलर पैनल लगने के बाद से उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है.

अब उनके बिजली बिल में हर महीने करीब 500 से 600 रुपए तक की बचत हो रही है. पहले जहां 800-900 रुपए का बिल आता था, अब वह काफी कम हो गया है, जिससे परिवार के मासिक खर्च में राहत मिली है.

इस योजना की लाभार्थी शोभा देसाई ने बताया कि यह योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हुई है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू की गई इस तरह की योजनाएं आम परिवारों के लिए बहुत मददगार हैं. उन्होंने इसके लिए Government का आभार व्यक्त किया और अपील की कि भविष्य में भी आम लोगों के लिए ऐसी योजनाएं जारी रहनी चाहिए.

वहीं शशिकांत आनंदराव देसाई ने भी बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद से उनके परिवार के बिजली खर्च में कमी आई है और हर महीने घरेलू खर्च में बचत हो रही है. उनका कहना है कि Government की ऐसी योजनाएं आम लोगों के लिए फायदेमंद हैं और अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ उठाना चाहिए.

देसाई परिवार की यह कहानी बताती है कि Governmentी योजना का सही लाभ लेकर परिवार अपने नियमित खर्च को कम कर सकता है. सूर्य घर योजना से न सिर्फ बिजली बिल में बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिल रहा है, जो पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है.

–आईएएनस

एससीएच/वीसी

Share