Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गिरफ्तार बबीता और राधा की भूमिका की जांच तेज, बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रेकी का शक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गिरफ्तार बबीता और राधा की भूमिका की जांच तेज, बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रेकी का शक

Mumbai , 27 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में Mumbai क्राइम ब्रांच गिरफ्तार महिलाओं बबीता और राधा की भूमिका की जांच कर रही है. क्राइम ब्रांच को आशंका है कि बबीता और राधा ने Mumbai के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में रेकी की थी. बता दें कि बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में Actor सलमान खान सहित कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां रहती हैं.

Mumbai क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि ये दोनों महिलाएं Mumbai आने के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में गई थीं. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके वहां जाने का मकसद क्या था और क्या उन्होंने उस इलाके में रहने वाली फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी की थी.

अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी उनके मोबाइल फोन के विश्लेषण और अन्य तकनीकी सबूतों से मिली है. जांच टीम को महिलाओं के मोबाइल फोन से बरामद सबूतों से यह संकेत भी मिला कि उन्हें Mumbai आने के अपने मकसद के बारे में पता था.

क्राइम ब्रांच गिरफ्तार महिलाओं के अनिल पंडित के साथ कथित संबंधों की भी जांच कर रही है, जो इस मामले में अभी भी फरार है. Police यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों को, Mumbai में किसी स्थानीय व्यक्ति से मदद मिली थी.

क्राइम ब्रांच को शक है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस गिरोह के सदस्यों को उनकी योजना को अंजाम देने में मदद की होगी. फिलहाल, Police उस व्यक्ति की तलाश कर रही है.

बता दें कि इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह सामने आया कि 11 में से 8 सीधे तौर पर मुख्य आरोपी अनिल पंडित के संपर्क में थे. जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हर आरोपी की क्या भूमिका थी और यह पूरा नेटवर्क किस तरह काम करता था.

–

डीसीएच/

Share