Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक Police अधिकारी घायल

कोलकाता, 27 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल की उत्तर 24 परगना Police ने दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी का एनकाउंटर में किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक Police अधिकारी भी घायल हो गया. Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए Monday और Tuesday की रात घटनास्थल पर ले जाया गया था.

सूत्रों के अनुसार, जब Police टीम क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पहुंची थी, वहां आरोपी ने रात में एक Policeकर्मी की बंदूक छीनी और फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के Governmentी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

आरोपी की पहचान आरोपी प्रहलाद दास के रूप में हुई. बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा इलाके में 17 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई. पता चला कि नाबालिग को कथित तौर पर अगवा किया गया था. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर आरोपियों ने हत्या कर दी.

रिपोर्ट के अनुसार, Saturday रात लड़की अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ घर के पास एक संगीत कार्यक्रम में गई थी, जो देर रात तक चला. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आधी रात के आसपास उसे एक कॉल आया था, जिसके बाद वह वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली.

आखिरकार, Sunday सुबह एक घर के पीछे से उसका शव मिला था. इस मामले में परिजनों के आरोप के आधार पर Police ने प्रहलाद दास को गिरफ्तार कर लिया. जांच के क्रम में जब आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया, वहां वह Police एनकाउंटर में मारा गया.

–

डीसीएच/

Share