अमृतसर के चीते कलां गांव में गोलियां मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर, 27 अक्टूबर . पंजाब के अमृतसर जिले के चीते कलां गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे तीरथ सिंह पर तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से युवक की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है जबकि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है.
मृतक तीरथ सिंह के परिजनों ने बताया कि युवक रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद तीन से चार हमलावरों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस हमले में तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.
घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय Police घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हमलावरों की पहचान करने और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. परिजनों ने आशंका जताई है कि वारदात को पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते अंजाम दिया गया हो सकता है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. Police मामले की जांच कर रही है.
युवक की हत्या के बाद परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने Police प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदातों पर रोक लगाने के लिए दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल Police मामले की जांच में जुटी है. हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
–
एसएके/पीएम


