Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

दीपावली से पहले नीमकाथाना में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 200 किलो नकली कलाकंद नष्ट, दो आरोपी गिरफ्तार

दीपावली से पहले नीमकाथाना में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 200 किलो नकली कलाकंद नष्ट, दो आरोपी गिरफ्तार

नीमकाथाना, 27 अक्टूबर . दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ Rajasthan के नीमकाथाना में Police और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की. इस दौरान 200 किलो नकली कलाकंद नष्ट कराया गया और दो आरोपी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार टीम ने शहर में नकली कलाकंद बनाने और उसकी आपूर्ति से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलोग्राम नकली मिलावटी कलाकंद नष्ट करवाया. इसके अलावा, मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली सूजी, पाउडर, पाम ऑयल सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई.

टीम ने सूचना के आधार पर नीमकाथाना कोतवाली Police और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नया बास रोड, लक्ष्मी टेंट शॉप, राजपूत कॉलोनी और 77 नंबर फाटक के पास कार्रवाई की. जांच के दौरान टीम को कथित तौर पर नकली कलाकंद बनाने और उसकी आपूर्ति से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिली.

कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलोग्राम नकली कलाकंद बरामद कर नष्ट करवाया गया. टीम ने मौके से बगोली निवासी ओमप्रकाश और खैरथल-तिजारा निवासी रामबाबू को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

जांच के दौरान मौके से कलाकंद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सूजी, पाउडर और पाम ऑयल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई. इसके अलावा, विभिन्न ब्रांडों के डिब्बे और लेबल भी मिले हैं. टीम इन सामग्रियों के इस्तेमाल और मिठाई की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. प्रयोगशाला की रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की स्थिति के संबंध में जानकारी मिल सकेगी.

इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नीमकाथाना कोतवाली Police की टीम भी शामिल रही. दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग की ओर से मिलावटखोरी पर निगरानी रखी जा रही है.

प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है. इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल, Police और खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.

–

एसएके/पीएम

Share