Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : खंडवा में विवाह को लेकर विवाद, युवक ने युवती के अपहरण और मारपीट का लगाया आरोप

Madhya Pradesh : खंडवा में विवाह को लेकर विवाद, युवक ने युवती के अपहरण और मारपीट का लगाया आरोप

खंडवा, 27 अक्टूबर . Madhya Pradesh के खंडवा में एक हिंदू युवक से शादी करने के बाद मुस्लिम युवती को उसके परिजनों द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो भी social media पर वायरल हो रहा है. युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर मारपीट और पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है. Police मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों खंडवा जिले के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कई दिनों से इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. Tuesday दोपहर दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में शादी की. इसके बाद वे मालीकुआं क्षेत्र में स्थित एक नोटरी कार्यालय में विवाह से संबंधित वैधानिक दस्तावेज तैयार कराने पहुंचे थे.

इसी दौरान युवती के परिवार के करीब 8 से 10 लोग वहां पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने युवती को पकड़कर जबरन कार में बैठाया और अपने साथ ले गए. घटना के दौरान युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है.

घटना के बाद युवक कोतवाली थाने पहुंचा और Police को लिखित शिकायत सौंपी. उसने Police को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और शादी से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं. युवक ने अपनी और पत्नी की सुरक्षा की मांग करते हुए युवती को वापस लाने की गुहार लगाई है. मंदिर में शादी के दौरान मौजूद संरक्षक अशोक पालीवाल भी युवक के साथ थाने पहुंचे और Police को घटना की जानकारी दी.

मामले में डीएसपी (मुख्यालय) दुर्गेश आर्मो ने बताया कि घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवती को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. इस संबंध में कोतवाली थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. युवती के मिलने के बाद न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे. उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Police पूरे मामले की जांच में जुटी है. युवती के बयान सामने आने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और शिकायत में लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

–

एसएके/एएस

Share