Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही Police

New Delhi, 28 अक्टूबर . उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में Wednesday को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. गनीमत रही कि अंधाधुंध गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है. गोली दीवार और कार पर लगी है. गोलीबारी की यह घटना बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर की गई है. साहिल जैन पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है.

साहिल जैन को कथित तौर पर वर्ष 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी. लारेंस बिश्नोई का साहिल जैन को धमकी देने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था. गोलीबारी की घटना की जांच में Police जुट गई है. इस घटना का cctv भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो शूटर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे हैं. cctv में देखा जा सकता है कि दो शूटर बाइक पर आते हैं, उसके बाद एक शूटर घर की तरफ टारगेट करके कई राउंड गोलियां चलाते दिखाई दे रहा है.

इसके बाद दोनों शूटर पार्किंग में खड़ी कार पर फायरिंग करके फरार हो गए. आरोपियों की ओर से कुल 6 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं. Police जांच कर रही है कि गोलियां क्या लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने चलाई हैं या किसी और गैंग का हाथ है. सूत्रों के मुताबिक रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग का शक है. Police के मुताबिक, साहिल 2019 में Dubai में शिफ्ट हो गया था और कुछ समय पहले जुलाई में ही वह India वापस आया है.

इससे पहले 5 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने उस्मानपुर यमुना खादर में देर रात मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े 2 अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी.

आरोपियों की पहचान वसीम और कैफ के रूप में हुई थी. Police ने बताया था कि दोनों अपराधियों ने 2 अक्टूबर को भजनपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी. साथ ही, उन्होंने हवाई फायरिंग की थी. इसके बाद दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. यह दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से ताल्लुक रखते हैं.

–

एसडी/पीएम

Share