महंगाई ने गरीब- मध्यम वर्ग से लेकर किसानों तक की कमर तोड़ी : जीतू पटवारी

Bhopal , 15 सितंबर कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य और केंद्र Government पर हमला बोला है. उनका कहना है कि इस महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि देश और Madhya Pradesh के गरीब-मध्यम वर्ग और किसानों की कमर तोड़ देने वाली महंगाई ने भाजपा सत्ता के झूठे विकास के दावों की पोल खोल दी है.

उन्होंने कहा कि आम परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह से चरमरा गया है और गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक इस कुप्रशासन का शिकार हो रहा है! बढ़ती महंगाई को लेकर पटवारी का कहना है कि देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो बीते नवंबर के मुकाबले सात गुना बढ़ चुकी है.

शहरी और ग्रामीण इलाकों की महंगाई की तुलना करते हुए पटवारी ने कहा है कि शहरों की तुलना में गांवों में महंगाई अधिक है . ग्रामीण इलाकों में रिटेल महंगाई 5.23 प्रतिशत दर्ज की गई है . रसोई के उपयोग में आने वाली सामग्री की कीमतों का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा है कि एक साल में प्याज 48.27 प्रतिशत , लहसुन 43.60 प्रतिशत , अदरक 73.82 प्रतिशत , चीनी 29.05 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं. इसी तरह थोक महंगाई में भी बड़ा इजाफा हुआ है.

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की महंगाई 47 महीने के सर्वोच्च स्तर पर है, जबकि थोक महंगाई दर भी बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि निर्दोष नागरिक भारतीय जनता पार्टी के राज में पिस रहे हैं . किंतु, भाजपाई कुशासन का डबल-इंजन खुद के दफ्तर बनाने, वसूली करने में लगा है.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment