Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

मलेशिया के इपोह में जारी है भारत और मलेशियाई सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास

मलेशिया के इपोह में जारी है India और मलेशियाई सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास

New Delhi, 27 नवंबर . मलेशिया में India और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति-2026’ का छठा संस्करण जारी है. मलेशिया के इपोह में आयोजित इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त सामरिक प्रशिक्षण, अभियान संबंधी योजना बनाने और विभिन्न सैन्य गतिविधियों के जरिए आपसी तालमेल को मजबूत कर रही हैं.

प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए गैर-पारंपरिक सैन्य अभियानों से जुड़ी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2026 में युद्ध के दौरान गोली और विस्फोट से घायल जवानों को संभालने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. यहां जवानों को आपातकालीन स्थिति से बचाने व जख्मी होने पर खून का बहाव रोकने का अभ्यास किया गया.

जख्मी जवानों को विशेष मरहम पट्टी बांधने और गंभीर चोटों का प्राथमिक उपचार करने का प्रदर्शन इसमें शामिल रहा. दोनों देशों के जवानों ने युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों में घायल जवान की स्थिति का तेजी से आकलन करने और बिना समय गंवाए जरूरी चिकित्सा सहायता देने का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी किया है. India व मलेशिया के जवानों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास मलेशिया के इपोह में किया जा रहा है. यहां प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा घायलों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालना रहा. इसके तहत सैनिकों ने घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रियाओं का अभियान पूरा किया.

इस अभ्यास का उद्देश्य अलग-अलग परिस्थितियों में दोनों सेनाओं की एक साथ प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता को बढ़ाना और संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करना है. ‘हरिमाऊ शक्ति’ अभ्यास India और मलेशिया की सेनाओं को एक-दूसरे के अभियान संबंधी अनुभवों से सीखने, प्रशिक्षण के बेहतर तरीकों को साझा करने और आपसी सैन्य तालमेल बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है.

इसके साथ ही यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के बीच पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास, समझ और सहयोग को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है. वहीं India व श्रीलंका के जवानों ने दुश्मन के ठिकाने पर हमला, घात लगाकर कार्रवाई और शहरी इलाकों में गश्त को युद्धाभ्यास किया है. ‘मित्र शक्ति-12’ नामक यह युद्धाभ्यास दो सप्ताह तक चला.

–

जीसीबी/पीएम

Share