Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगी : अखिलेश यादव

परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगी : अखिलेश यादव

Lucknow, 27 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रस्तावित परिसीमन की कवायद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगी.

अखिलेश यादव ने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.”

उनकी यह टिप्पणी केंद्र Government की ओर से परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना को लेकर विपक्षी दलों के बढ़ते विरोध के बीच आई है.

विपक्षी दल Government की इस पहल की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी केंद्र Government के खिलाफ घेराबंदी कर रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि केंद्र Government प्रस्तावित विधेयक को पारित कराने के लिए संसद में जरूरी संख्याबल जुटाने की कोशिश कर रही है.

संविधान दिवस के अवसर पर Thursday को जयराम रमेश ने Government पर हमला बोलते हुए प्रस्तावित कदम को संविधान का अपमान और उस पर हमला करार दिया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में इस विवाद की शुरुआत अप्रैल 2026 से बताते हुए कहा कि केंद्र Government ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की शाम परिसीमन से जुड़े विधेयकों को सार्वजनिक किया था. इसके बाद 17 अप्रैल की रात संसद में ये विधेयक पारित नहीं हो सके.

उन्होंने कहा कि विधेयकों को आवश्यक संवैधानिक बहुमत और आम सहमति नहीं मिलने के कारण संसद में समर्थन हासिल नहीं हुआ और उन्हें अपने उचित अंजाम तक पहुंचना पड़ा.

जयराम रमेश ने लिखा, “14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती की शाम मोदी Government ने परिसीमन विधेयकों को सार्वजनिक किया था, जिन्हें 17 अप्रैल 2026 की रात अपने उचित अंजाम तक पहुंचना पड़ा.”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके बाद सत्तारूढ़ दल ने संसद में जरूरी संख्याबल जुटाने के लिए 105 दिनों तक प्रयास किए. उन्होंने इस कवायद को ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया.

उन्होंने आगे लिखा, “अब संविधान दिवस पर ऑपरेशन लोटस के 105 दिनों के बाद मोदी Government ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है. उन्हें उम्मीद है कि संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए उसे दो-तिहाई का अत्यधिक संदिग्ध बहुमत मिल जाएगा.”

जयराम रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्षी दल प्रस्तावित संवैधानिक बदलावों को लेकर केंद्र Government की मंशा पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. परिसीमन के मुद्दे पर अखिलेश यादव और कांग्रेस के रुख से साफ है कि विपक्ष इस मामले को संसद के साथ-साथ Political मंचों पर भी उठाने की तैयारी में है.

–

विकेटी/एसके

Share