वियतनाम से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि

New Delhi, 23 नवंबर . India का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय नौसेना की मौजूदगी दर्ज कराने के बाद वियतनाम से रवाना हो गया है. गाइडेड मिसाइलों से लैस इस स्टील्थ फ्रिगेट ने 20 से 22 नवंबर तक वियतनाम के दा नांग बंदरगाह पर प्रवास किया. यह भारतीय युद्धपोत की एक सुदूर पूर्व तैनाती थी. इस दौरान भारतीय युद्धपोत की मौजूदगी के साथ India और वियतनाम के बीच नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहा.
वियतनाम के दा नांग में आईएनएस सह्याद्रि के अधिकारियों ने वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. दोनों देशों के नौसैनिकों ने एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा किया और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया. इन कार्यक्रमों के जरिए दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और अनुभवों को करीब से समझने का मौका मिला. इसके साथ ही आपसी विश्वास और पेशेवर संबंधों को मजबूती मिली.
आईएनएस सह्याद्रि का यह दौरा India की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर की परिकल्पना के तहत हुआ. यह मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारतीय नौसेना की सक्रियता को दर्शाता है. महासागर यानी क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति की सोच के तहत India विभिन्न देशों के साथ समुद्री साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है. यह हिंद महासागर से आगे सुदूर पूर्व तक India की समुद्री पहुंच और मित्र देशों के साथ नौसैनिक रिश्तों को मजबूती देने का प्रयास है.
भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत बीते दिनों जापानी नौसेना के वॉर शिप के साथ समुद्र में आयोजित एक युद्धाभ्यास में शामिल हुआ था. इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि शामिल हुआ तो वहीं जापानी नौसेना की ओर से उनके युद्धपोत ‘जेएस इसे’ ने भागीदारी की थी. दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को परखा.
India और जापान की नौसेनाओं के बीच यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जाइमेक्स-2026′ था. जाइमेक्स-2026 को अंजाम देते हुए दोनों युद्धपोतों ने सामरिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और एक-दूसरे के जहाजों पर हेलीकॉप्टर उतारने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया था.
–
जीसीबी/पीएम


