
Mumbai , 31 अगस्त . मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर Government के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे अपना अनशन नहीं छोड़ेंगे और जल्द ही Mumbai में आंदोलन करेंगे.
जरांगे ने मराठा समाज को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अनशन नहीं छोड़ूंगा. मैं जानता हूं कि Mumbai में कैसे जाना है. वह मैं बता दूंगा. मेरे आने के बाद जहां जाना है, वहां चले जाना. आपको पता चले कि मैं आजाद मैदान या वर्षा बंगले पर पहुंच गया हूं तो आप बाहर आ जाना.”
उन्होंने मराठा युवाओं से अपील की कि सभी का एक साथ Mumbai जाना संभव नहीं है, इसलिए धीरे-धीरे Mumbai पहुंचना शुरू करें. उन्होंने कहा, “आज से ही Maharashtra के मराठा समाज से कहता हूं कि 12 सितंबर तक धीरे-धीरे Mumbai की ओर जाएं. अपनी सुविधा के अनुसार जैसे जा सकते हैं, वैसे जाएं. आज से 12 सितंबर के अंदर जितना जा सकते हैं, उतना जाएं. बस आजाद मैदान पर मत जाएं, क्योंकि उन्हें पता नहीं चलना चाहिए कि मराठा यहां आए हैं.”
मनोज जरांगे ने रणनीति बताते हुए कहा कि आंदोलनकारी Mumbai में अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के यहां रुकें. उन्होंने कहा, “अगर Police को पता चल गया कि फलां-फलां के यहां मराठा युवक आकर रुके हैं और Police आपको उस घर से उठाकर ले जाए तो बेझिझक Police स्टेशन में रहें. उल्टा, वहां अच्छी सुविधा है, घबराएं नहीं.”
उन्होंने Police की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा, “Police किन-किन लोगों को उठाकर ले जाती है, वह मैं देखता हूं. आज से 12 सितंबर तक जब भी आपको समय मिले, Mumbai की ओर निकलें.”
इसके साथ ही उन्होंने Government से 12 सितंबर से 30 सितंबर तक Mumbai में अनशन की अनुमति देने की मांग की है. उन्होंने कहा, “30 सितंबर तक निकालने को कहिए. 12 सितंबर से 30 सितंबर तक की अनुमति का लेटर अभी दे दीजिए, ऐसा फोन करके उनसे कहिए. आज ही अनुमति देने को कहिए.”
उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि मनोज जरांगे पाटिल Mumbai में अनशन करने वाले हैं, इसलिए इसकी अनुमति दी जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अनुमति मिलती है या नहीं, वह भी देखा जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी.
–
एससीएच/डीकेपी