
New Delhi, 31 अगस्त . Union Minister मनसुख मांडविया ने Monday को निवेशकों से Gujarat में हरित हाइड्रोजन, हाइड्रोजन भंडारण, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि Gujarat की मजबूत कारोबारी संस्कृति और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता ने उसे निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया है.
मांडविया India मंडपम, New Delhi में आयोजित वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उद्यमिता और व्यापार Gujarat की संस्कृति में गहराई से रचे-बसे हैं और राज्य का इतिहास लंबे समय से व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य से जुड़ा रहा है.
उन्होंने कहा कि लोथल सभ्यता के समय से लेकर आज तक Gujarat का व्यापार, उद्यमिता और वैश्विक कारोबारी गतिविधियों से गहरा संबंध रहा है. इसी विरासत ने राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल किया है.
Union Minister ने कहा कि वाइब्रेंट Gujarat समिट के पिछले संस्करणों ने निवेश के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ निवेशकों का विश्वास भी मजबूत किया है.
उन्होंने कहा, “Gujarat का औद्योगिक इकोसिस्टम अब भारतीय उद्यमियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों दोनों के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है.”
मांडविया ने निवेशकों से वीजीजीएस-2027 में सक्रिय भागीदारी करने और भविष्य के औद्योगिक विकास को दिशा देने वाले क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का आकलन करने की अपील की.
उन्होंने विशेष रूप से हरित हाइड्रोजन, हाइड्रोजन स्टोरेज, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का अध्ययन करने और इन क्षेत्रों में Gujarat को निवेश का आधार बनाने का सुझाव दिया.
अपने संबोधन में Union Minister ने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया में अस्थिरता जैसी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद India की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है.
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आगामी वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट निवेशकों के लिए भविष्य के अवसरों की पहचान करने और Gujarat के विकास की यात्रा का हिस्सा बनने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी.
इस कार्यक्रम में Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल, उपChief Minister हर्ष सांघवी, केंद्रीय राज्य मंत्री नीमूबेन बंभानिया, वरिष्ठ Governmentी अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
गौरतलब है कि वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा.
मांडविया ने अपने संबोधन में Gujarat की पारंपरिक औद्योगिक ताकत के साथ-साथ नए निवेश क्षेत्रों की ओर बढ़ते कदमों पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की मजबूत कारोबारी परंपराएं, सकारात्मक दृष्टिकोण और बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता निवेशकों को लगातार आकर्षित कर रही है.
उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर नई तकनीकों, ऊर्जा प्रणालियों और डिजिटल बुनियादी ढांचे से पैदा हो रहे अवसरों का लाभ उठाने का भी आग्रह किया.
–
एएमटी/डीकेपी