
Mumbai , 4 सितंबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में Thursday शाम एक बड़ा हादसा टल गया. गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में 38 लोगों को ले जा रही एक फेरी बोट अचानक खराब हो गई. नाव में 34 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते दूसरी बोट मदद के लिए पहुंच गई और सभी को सुरक्षित गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी पर वापस लाया गया.
जानकारी के मुताबिक, अनवारी नाम की यह फेरी बोट गेटवे ऑफ इंडिया से आधे घंटे की समुद्री सैर कराती है. Thursday रात करीब 8.30 बजे यह बोट सैर के बाद गेटवे ऑफ इंडिया की ओर लौट रही थी, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई. उस वक्त बोट गेटवे ऑफ इंडिया से करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर समुद्र में थी और उसने अचानक काम करना बंद कर दिया.
समुद्र के बीच बोट रुकने से यात्रियों में दहशत फैल गई. क्रू मेंबर ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही Mumbai Police हरकत में आई और तुरंत स्थिति का जायजा लिया. Police ने पास में मौजूद फेरी ऑपरेटरों को अलर्ट किया.
कुछ ही मिनटों में एक दूसरी रेस्क्यू फेरी बोट मौके पर पहुंची. उसने खराब हुई अनवारी फेरी को रस्सी से बांधकर खींचते हुए गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी की ओर लाना शुरू किया. Police, फेरी ऑपरेटर और क्रू मेंबर के बीच बेहतर तालमेल के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से पूरा हुआ.
सभी 34 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित किनारे पर लाया गया. किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
Mumbai Police ने बताया कि शुरुआती जांच में बोट में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है. बोट के इंजन में दिक्कत आई थी. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फेरी के फिटनेस व सुरक्षा मानकों की भी जांच होगी.
–
एससीएच/एबीएम