
Mumbai , 4 सितंबर . Mumbai के भांडुप इलाके में हिट-एंड-रन की एक घटना सामने आई है. यहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान जयवंती नामदेव पांचाल के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया. भांडुप Police ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भांडुप वेस्ट के क्वारी रोड पर हुआ. शिकायतकर्ता संजय नामदेव पांचाल ने Police को बताया कि वह बीएमसी कर्मचारी हैं और काजू टेकडी, भांडुप वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते हैं. Wednesday शाम करीब 5:30 बजे उनकी मां जयवंती नामदेव पांचाल घर के पास स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं. इसी दौरान क्वारी रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक के साथ मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को संभाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्रिटी केयर अस्पताल रेफर कर दिया.
क्रिटी केयर अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में मातम पसर गया.
घटना की सूचना मिलते ही भांडुप Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. Police ने शिकायतकर्ता संजय पांचाल के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ First Information Report दर्ज की है.
Police अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे cctv फुटेज खंगाले जा रहे हैं. क्वारी रोड पर लगे कैमरों की मदद से बाइक के नंबर और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. Police ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.
–
पीआईएम/पीएम