कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

New Delhi, 1 सितंबर . कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप किच्चा (सुदीप संजीव) Wednesday को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे. उनका जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था. सुदीप ने केवल कन्नड़ ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी शानदार अभिनय किया है. वे ‘बिग बॉस’ को भी होस्ट करते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी.

टीवी सीरियल ‘प्रेमा कादंबरी’ में उन्होंने जिस तरह से अभिनय किया, उससे उनको काफी पहचान मिली. वर्ष 1997 में उन्होंने फिल्म ‘थायवा’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. फिल्मों में उनकी पहचान ‘ईगा’ से हुई. वर्ष 2001 में आई फिल्म हुच्चा में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया. फिल्म हुच्चा की वजह से सुदीप का नाम और करियर बुलंदी पर पहुंच गया. इसके बाद ही वे अपने नाम के आगे ‘किच्चा’ लिखने लगे. उन्होंने (स्पर्शा, हुच्चा, वीरा मदाकरी, रन, हेब्बुली, द विलेन, पहलवान) फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरीं.

वे एक अच्छे Actor होने के साथ ही कई कलाओं में भी माहिर हैं. बतौर Actor उन्होंने अपना जलवा तो बिखेरा ही है, इसके अलावा उन्होंने निर्देशन, गायकी और स्क्रीन राइटर के तौर पर भी जलवा बिखेरा है. वे कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं. वर्ष 2008 में उन्होंने फिल्म फूंक से हिंदी सिनेमा में भी डेब्यू किया था. फिल्म दबंग में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया था. इस फिल्म में सलमान खान और सुदीप किच्चा का बॉन्ड दर्शकों को खूब पसंद आया था.

Actor सुदीप किच्चा अपने निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं. वर्ष 2001 में उन्होंने प्रिया राधाकृष्णन से विवाह किया था. कपल की एक बेटी भी है. वे एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं. उनका ट्रस्ट सुविधाओं से वंचित बच्चों की मदद करता है. Bengaluru में 20 करोड़ का उनका बंगला है. उनका यह घर काफी रॉयल तरीके से डिजाइन किया गया है. Mumbai में उनका एक फॉर्म हाउस है. उनको लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए हैं. इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू एम3, जीप कंपास जैसी गाड़ियां भी हैं.

एसडी/पीएम

Leave a Comment