भारत-नॉर्वे संबंधों को नई ऊंचाई देने में किंग हेराल्ड पंचम का योगदान यादगार: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

New Delhi, 1 सितंबर . उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन Tuesday को New Delhi स्थित रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास पहुंचे और नॉर्वे के दिवंगत सम्राट किंग हेराल्ड V (पंचम) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

उपPresident ने दूतावास में रखी शोक पुस्तिका में भी अपने संदेश दर्ज किए. उन्होंने India Government और देश की जनता की ओर से नॉर्वे के शाही परिवार तथा वहां के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की.

उपPresident के social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके दूतावास पहुंचने की वीडियो क्लिप साझा की गई. जिसमें वो India में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर और दूतावास के अन्य अधिकारियों से मिल कर दुख व्यक्त कर रहे हैं.

उपPresident ने दिवंगत किंग हेराल्ड पंचम की नॉर्वे के प्रति समर्पित सेवाओं को सम्मानपूर्वक याद किया. शोक पुस्तिक में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए उन्होंने India और नॉर्वे के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि किंग हेराल्ड पंचम के प्रयासों ने India और नॉर्वे के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता को आधुनिक आर्थिक साझेदारी में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

28 अगस्त 2026 को उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. India Government और Prime Minister Narendra Modi ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महाराजा हेराल्ड पंचम के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं. मुझे इस वर्ष की शुरुआत में नॉर्वे की अपनी यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात याद है और मैं उनके स्नेह और राष्ट्र के प्रति उनकी गहरी सेवा भावना से बहुत प्रभावित हुआ था. शाही परिवार और नॉर्वे की जनता के प्रति मैं हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

पीएम मोदी इसी साल मई में नॉर्वे गए थे. यह ऐतिहासिक यात्रा थी जो पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय Prime Minister की पहली नॉर्वे यात्रा थी. वहां पीएम मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात की थी. जहां दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई थी.

किंग हेराल्ड पंचम ने पीएम मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से भी सम्मानित किया था.

केआर/

Leave a Comment