मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : मोहन यादव

Bhopal , 11 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल पिछले दिनों सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद Chief Minister मोहन यादव ने एक तरफ इस कांड से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए दूसरी तरफ गिरफ्तारियां का दौर जारी है, वही इस कारोबार से जुड़े लोगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है.

Chief Minister यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर हमने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने Thursday को घटना से जुड़े लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के बाद Chief Minister मोहन यादव खुद सागर पहुंचे थे और उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की थी. अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना था. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया था.

उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश और न्यायिक जांच के आदेश दिए थे. इस मामले में आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाया भी गया है.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment