मध्य प्रदेश के नीमच में महिला से 58 लाख रुपए की अफीम बरामद

Bhopal , 5 सितंबर . Madhya Pradesh Police को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में नीमच में बड़ी सफल मिली है.Police ने एक महिला से 58 लाख से ज्यादा की अफीम बरामद की है.

Police से मिली जानकारी के अनुसार, नीमच सिटी Police ने एक महिला आरोपी को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये है.

बताया गया है कि नीमच सिटी Police टीम ने अपराध विवेचना के दौरान आमरोड-दरक वेयर हाउस के सामने गिरदौड़ा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा. महिला के पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें कुल 11 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम प्राप्त हुआ. जिसे विधिवत जब्त किया.

प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अवैध अफीम उपलब्ध कराने वाले को एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया गया है. Police द्वारा सह आरोपी की तलाश की जा रही है.

Madhya Pradesh Police नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक स्तर स्रोत, परिवहन, सप्लाई एवं तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment