अखिलेश यादव पर भाजपा का पलटवार, हीरो बाजपेयी बोले- सनातन का नाम लेकर मस्जिद की रखवाली कर रही सपा

New Delhi, 5 सितंबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश यादव दोधारी तलवार पर हैं, और वे सनातन का नाम लेकर मस्जिद की रखवाली करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि ओवैसी की यूपी में एंट्री से उनका मुस्लिम वोट बैंक कट जाएगा. वहीं, सहारनपुर मस्जिद मामले पर ओवैसी के बयान को 2027 चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश बताया.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के आस्था और मूल्यों पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा, “निश्चित रूप से हमारे जो ईस्ट देव हैं, अनेकों ऐसी कथाएं हैं, जहां अंधकार को मिटाने का काम उन्होंने किया है. पूर्व की Government के मुखिया अखिलेश यादव को सीख लेनी चाहिए, चार-चार बार उनकी Government रही, वो खुद सीएम रहे और उनके पिता (मुलायम सिंह यादव) भी Chief Minister रहे, वो खुद मथुरा और वृंदावन नहीं गए. आज जब Chief Minister योगी आदित्यनाथ विशेष पैकेज के साथ मथुरा वृंदावन का सौंदर्यीकरण का प्रयास कर रहे हैं तो ये लोग प्रश्न चिन्ह उठाते हैं.”

पीएम मोदी के एसआरसीसी दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि नौजवानों के साथ अनेकों संवाद में उनका रिश्ता प्रकट होता रहता है और वो इस माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का काम करेंगे.

Gujarat के गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों के शामिल होने पर वीएचपी के प्रस्तावित बैन को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है. निश्चित रूप से कोई ऐसा कृत्य नहीं होना चाहिए, जिससे समाज का वातावरण बिगड़े.

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि 2027 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोकतंत्र में हर Political दल अपने-अपने लिए जगह ढूंढ़ता है. ओवैसी भी वहीं स्थान खोज रहे हैं. वो जिस वर्ग को आकर्षित करना चाहते हैं, उसको मस्जिद और मुसलमानों के नाम पर ही करते हैं. 2027 के चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए इस तरह की बयानबाजी हो रही है.

वहीं, Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर हीरो बाजपेयी ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें खुद अपने बयान को आत्मसात करना चाहिए. दिख रहा है कि वह परेशान हैं. सनातन का नाम लेकर वो मस्जिद की रखवाली करना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि ओवैसी की एंट्री उत्तर प्रदेश में मुसलमान वोट को काटेगी, जिससे उनका नुकसान होगा. इस समय वह दो धारी तलवार से गुजर रहे हैं. वो सनातन को छोड़ भी नहीं सकते, वो सनातन का नाम आगे करके मस्जिद की रखवाली कर रहे हैं.

केके/डीकेपी

Leave a Comment