
धार, 24 अगस्त . Madhya Pradesh के धार जिले में Monday को कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से नीचे गिर जाने से लगभग 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.
पवित्र सावन महीने के चौथे और अंतिम Monday को कांवड़ यात्रा के तहत श्रद्धालु जल लेने के लिए पुराने चिखलदा के पास नर्मदा नदी जा रहे थे. इसी दौरान कुक्षी Police स्टेशन के निसारपुर Police चौकी इलाके में कड़मल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पुल पर हादसा हो गया.
Police ने बताया कि जब ट्रैक्टर पुल पर पहुंचा तो स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और Police ने बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया.
एक Police अधिकारी ने कहा, “श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पुल से गिरने की सूचना मिली थी. Police की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा.”
कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर कर दिया गया. Police के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे.
बड़वानी जिला अस्पताल के डॉ. एस.एन. पाटीदार ने को बताया कि धार से 20 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छह से सात मरीजों की हालत गंभीर है. उन्हें सिर, कमर, हाथ और पेट में चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है.”
Police ने कहा कि हादसे की सही वजह का पता लगाने और यह जानने के लिए जांच की जा रही है कि क्या इसमें अन्य कारण भी शामिल थे.
–
डीकेएम/एबीएम