Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाई जगताप ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, फुल-टाइम गृहमंत्री नियुक्त करने की मांग

भाई जगताप ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, फुल टाइम गृहमंत्री नियुक्त करने की मांग

भाई जगताप ने Maharashtra में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, फुल-टाइम गृहमंत्री नियुक्त करने की मांग

Mumbai , 23 अक्टूबर . Maharashtra में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के एमएलसी भाई जगताप ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उन्होंने Mumbai में हाल के दिनों में मशहूर हस्तियों से जुड़ी घटनाओं और Mumbai की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने का मुद्दा उठाते हुए राज्य में पूर्णकालिक गृहमंत्री नियुक्त करने की मांग की. भाई जगताप ने आरोप लगाया कि Maharashtra में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और आपराधिक तत्व खुलेआम धमकियां दे रहे हैं.

भाई जगताप ने कहा कि Maharashtra को फुल-टाइम गृहमंत्री की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह पहले भी यह मांग उठा चुके हैं और एक बार फिर Government से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की अपील कर रहे हैं. प्रदेश के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी है, लेकिन Chief Minister को पूरे Maharashtra का कामकाज देखना होता है. ऐसे में राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए पूर्णकालिक गृहमंत्री होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि Chief Minister को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति को सौंप देनी चाहिए और इस प्रभार से इस्तीफा देना चाहिए. Mumbai और Maharashtra में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, वे गंभीर चिंता का विषय हैं.

भाई जगताप ने टाइगर श्रॉफ और रोहित शेट्टी से जुड़ी हालिया घटनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने Mumbai की मेयर ऋतु तावड़े को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने का मामला भी उठाया. उन्होंने सवाल किया कि Mumbai और Maharashtra में आखिर यह सब क्या हो रहा है. आपराधिक तत्व खुलेआम मीडिया के सामने तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं, जबकि पहले Maharashtra में ऐसी स्थिति नहीं थी. इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि Government को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए.

कांग्रेस एमएलसी ने पिछली Governmentों का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके कार्यकाल में गृह मंत्रालय ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी. कांग्रेस की Government के दौरान भी ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाए गए थे. मौजूदा हालात में Maharashtra Government को कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से गृह मंत्रालय के लिए पूर्णकालिक जिम्मेदारी तय करने और Mumbai समेत पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

–

पीएसके

Share