मध्य प्रदेश : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग

Bhopal , 1 सितंबर . Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल ने Tuesday को Governor मंगुभाई पटेल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर आसीन हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता.

कांग्रेस विधायक दल द्वारा Governor को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान करने हेतु अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है. संवैधानिक शासन व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति चाहे वह मंत्री पद पर आसीन हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता. जब किसी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन का प्रश्न हो, तब शासन की ओर से निष्पक्ष, पारदर्शी और विधि सम्मत निर्णय शीघ्र लिए जाने की आवश्यकता है.

कांग्रेस विधायक दल ने Governor से आग्रह किया है कि प्रकरण की संवेदनशीलता एवं संवैधानिक मर्यादाओं को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री विजय शाह के विरुद्ध पुनर्विचार कर अभियोजन स्वीकृति शीघ्र प्रदान करें. इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद एवं सुरेश राजे भी उपस्थित रहे.

इससे पहले कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को Political संरक्षण होने का आरोप लगाते हुए President द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था. उन्होंने President को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि Madhya Pradesh Government के मंत्री विजय शाह ने देश की जांबाज बेटी और भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर जिस मर्यादा को तार-तार किया, वह एक व्यक्ति ही नहीं, देश की सेना का भी अपमान था. उन्होंने कहा कि सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि राज्य Government ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति नहीं दी है.

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मंत्री विजय शाह ने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी. इस मामले को न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजय शाह ने अपने बयान पर माफी मांगी ली थी.

एसएनपी/एसके

Leave a Comment