जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 4 सिंतबर . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर President द्रौपदी मुर्मु समेत केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

President द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भगवान श्री कृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं. उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया. आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित India के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें. जय श्री कृष्ण.”

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. श्रीमद्भगवद्गीता में उनका अमर संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है. भगवान श्री कृष्ण की कृपा से देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो. जय श्रीकृष्ण.”

Union Minister नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री कृष्णा.”

Union Minister प्रह्लाद जोशी ने ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के दिव्य जन्म का जश्न मनाएं और उनके धर्म, कर्म और भक्ति के शाश्वत संदेश से प्रेरणा लें. सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं.

बता दें कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात के वक्त भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में देवकी और वसुदेव के यहां जन्म लिया था. इसी खुशी में हर साल पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment