Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गैंग के दो चोरों को किया गिरफ्तार

मथुरा Police ने मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गैंग के दो चोरों को किया गिरफ्तार

मथुरा, 19 अक्टूबर . थाना रिफाइनरी Police और एंटी रिवार्ड टीम मथुरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 और 11 अक्टूबर की रात कृष्णा वाटिका क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है. Police ने मुठभेड़ के बाद वांछित अंतर्जनपदीय गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है.

19 अक्टूबर को Police को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी एक बार फिर किसी घटना की फिराक में कार से आ रहे हैं. इसके बाद Police ने रेलवे स्टेशन की कच्ची सड़क पर घेराबंदी की. Police ने संदिग्ध कार सवारों को रोकने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लालू उर्फ साहिल (निवासी इटावा) और सुधीर कुमार (निवासी इटावा) के दाहिने पैर में गोली लगी. इसके बाद Police ने दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया.

घटनास्थल से Police ने 2 तमंचे, कारतूस, चोरी की 2 बैटरियां, 1 गैस सिलेंडर, 99,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑरा कार बरामद की है.

सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र की किशन वाटिका कॉलोनी में सेंध लगाकर चोरी हुई थी. पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी. आरोपियों द्वारा दोबारा क्षेत्र में आने की सूचना पर थाना रिफाइनरी Police टीम, एंटी-रिवॉर्डेड टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं. दोनों को Police अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ 24 मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं. Police द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इससे पहले मथुरा में Police ने दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. यह पूरी कार्रवाई 5 अक्टूबर को ग्राम बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में की गई थी.

थाना हाईवे Police टीम को मुखबिर की ओर से सटीक सूचना मिली थी कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए Police टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ली. खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने Police दल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

Police की गोली लगने से कनक पुत्र कमल सिंह घायल हो गया था. घायल आरोपी को तुरंत Police सुरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. एक अन्य आरोपी की पहचान करन पुत्र भूरी सिंह के रूप में की गई थी. Police ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए थे.

–

ओपी/एएस

Share