Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, Police ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 5 नवंबर . शहर के धौली थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में Thursday को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई कमिश्नरेट Police ने Wednesday और Thursday की दरमियानी रात को हुई घटना के बाद की.

मृतक की पहचान कटक जिले के बैदेश्वर निवासी टापू नाइक के रूप में हुई है, जो शहर के भरतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीताराम बस्ती में रह रहा था.

Police ने आरोपियों की पहचान उमेश कुमार Patnaयक, विष्णुप्रसाद सामंतराय उर्फ ​​पिकुन, रत्नाकर साहू, आलोक जेना, मानस स्वैन, अक्षय प्रधान, कलिंग केशरी पात्रा और चित्रसेन गजेंद्र के रूप में की है.

Police के अनुसार, यह घटना Wednesday और Thursday की दरमियानी रात धौली थाना क्षेत्र के शिशुपाल गढ़ गांव में नवज्योति कॉलेज के पीछे स्थित ‘मां दक्षिणकाली कंस्ट्रक्शन’ ऑफिस परिसर में हुई.

कमिश्नरेट Police ने बयान में कहा, “Wednesday को लगभग सात लोगों का एक समूह ‘मां दक्षिणकाली कंस्ट्रक्शन’ ऑफिस परिसर के खुले इलाके में पार्टी कर रहा था. रात करीब 11:30 बजे, समूह में से एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और टापू नाइक पर गोली चला दी.”

बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक, उमेश ने पुरी में किसी व्यक्ति से पिस्तौल खरीदी थी. वह और उसके दोस्त (मृतक भी शामिल) इस हथियार के आने की खुशी में पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान, शराब के नशे में दोस्तों के बीच बहस हो गई और अचानक भड़के आरोपी पिकुन ने टापू पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोली चलने के बाद दो आरोपी उमेश और पिकुन तुरंत घायल टापू को स्कूटर से कैपिटल अस्पताल ले गए. बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Police कमिश्नर एस. देवदत्त सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि Police को इस घटना की जानकारी Wednesday रात करीब 1 बजे मिली. उन्होंने कहा कि Police तुरंत कैपिटल अस्पताल पहुंची और बाद में निजी अस्पताल भी गई. पूछताछ के दौरान, उमेश और पिकुन (मृतक को अस्पताल ले गए थे) ने एक झूठी कहानी गढ़ी. उन्होंने दावा किया कि वे मौसी मां ब्रिज के पास बातचीत कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर दो अनजान लोग वहां आए. उनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था. उन्होंने टापू नाइक पर गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गए.

उन्होंने आगे बताया कि cctv फुटेज और अन्य सबूतों की जांच से पता चला कि यह पूरी कहानी मनगढ़ंत थी. बाद की पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और Police को बताया कि उन्होंने पिस्तौल को एक जलाशय में फेंक दिया था. Police ने अब उस हथियार को बरामद कर लिया है.

–

एएसएच/एबीएम

Share