Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य हासिल करने की राह पर, रिकॉर्ड निर्यात और मजबूत ग्रोथ से बढ़ा भरोसा: पीयूष गोयल

India 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य हासिल करने की राह पर, रिकॉर्ड निर्यात और मजबूत ग्रोथ से बढ़ा भरोसा: पीयूष गोयल

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को कहा कि India चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मई में जब यह लक्ष्य तय किया गया था, तब यह कई लोगों को महत्वाकांक्षी और लगभग असंभव लग रहा था, लेकिन अब देश इस लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है.

‘इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026’ को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि चालू वर्ष के पहले सात महीनों में India का निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही सकल स्थिर पूंजी निर्माण में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि और 19 प्रतिशत के आसपास क्रेडिट ग्रोथ जैसे संकेतक अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं.

उन्होंने कहा कि India ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर्ज की और उन्हें विश्वास है कि दूसरी तिमाही में भी यह मजबूत प्रदर्शन जारी रहेगा.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने कहा कि India ने ऐसे समय में भी मजबूती दिखाई है जब दुनिया दो युद्धों, कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल, टैरिफ को लेकर अनिश्चितताओं, वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों, समुद्री मार्गों में रुकावटों और हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाली घटनाओं का सामना कर रही है. इसके बावजूद India की विकास कहानी पर दुनिया का भरोसा बरकरार है.

उन्होंने कहा कि Government लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रही है, नई नीतियां लागू कर रही है, कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) बढ़ा रही है और उद्योग जगत व हितधारकों के साथ खुले संवाद की नीति पर काम कर रही है.

Union Minister ने कहा कि Government केवल वर्तमान नहीं बल्कि अगले 20 से 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रही है. ‘विकसित India 2047’ का विजन नीति निर्माण के केंद्र में है और देश को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को बेहतर जीवन स्तर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक अवसर उपलब्ध हों.

गोयल ने कहा कि India लगातार मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे रहा है और GST व्यवस्था को अधिक सरल तथा उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि करों को तर्कसंगत बनाने और प्रक्रियाओं को आसान करने से खपत और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

मंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 में GST संग्रह ने नया रिकॉर्ड बनाया. इसी तरह निर्यात के मोर्चे पर भी अक्टूबर ऐतिहासिक रहा और देश ने एक ही महीने में 90 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज किया.

उन्होंने बताया कि दुनिया के विभिन्न देशों के साथ India की विश्वसनीय साझेदारी उसकी द्विपक्षीय, प्राथमिकता आधारित और मुक्त व्यापार समझौता रणनीति का आधार है, जो वैश्विक व्यापार में India की भूमिका को लगातार मजबूत कर रही है.

गोयल ने आगे यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में निजी पूंजी विकास वित्तपोषण का अधिक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगी. साथ ही वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में India की बढ़ती उपस्थिति देश के डेट मार्केट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी.

–

डीबीपी

Share