Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

फिट इंडिया के 100वें ‘संडे ऑन साइकिल’ संस्करण का पुणे से नेतृत्व करेंगे खेल मंत्री मांडविया

फिट इंडिया के 100वें ‘संडे ऑन साइकिल’ संस्करण का पुणे से नेतृत्व करेंगे खेल मंत्री मांडविया

New Delhi, 27 नवंबर . केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया 29 नवंबर को पुणे में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का नेतृत्व करेंगे. इस महत्वपूर्ण आयोजन में लगभग 50,000 साइकिलिंग प्रेमी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

देशव्यापी फिटनेस पहल का यह खास संस्करण ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक्स’ (India ओलंपिक के लिए तैयार है) थीम के तहत मनाया जाएगा. यह ओलंपिक आंदोलन और खेल संस्कृति को मजबूत करने की India की कोशिशों को उजागर करेगा. इस आयोजन में देश भर की 100 प्रमुख जगहों पर 100 भारतीय ओलंपियन हिस्सा लेंगे, जबकि ‘माई भारत’ के सहयोग से हर जिले के युवा भी इस मुहिम से जुड़ेंगे.

मांडविया पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. यहां हजारों प्रतिभागी साइकिलिंग को बढ़ावा देने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए एक साथ जुटेंगे.

Prime Minister Narendra Modi के एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र के आह्वान के बाद दिसंबर 2024 में शुरू हुई ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ अब एक देशव्यापी जन-आंदोलन बन गई है. New Delhi में 250 जगहों और लगभग 500 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुई यह पहल पिछले दो वर्षों में काफी व्यापक हो गई है.

संविधान दिवस की थीम पर आयोजित इसके 99वें संस्करण में देश भर की 26,000 से अधिक जगहों पर लाखों नागरिकों ने हिस्सा लिया, जो इस फिटनेस अभियान की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है.

100वां संस्करण ओलंपिक आंदोलन के मुख्य मूल्यों पर भी केंद्रित होगा, जिनमें सुशासन, ईमानदारी, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, समावेशिता, एथलीटों का कल्याण और स्थिरता शामिल हैं. इसका उद्देश्य नैतिक खेल प्रथाओं, समान अवसरों और एथलीट्स के लिए एक सुरक्षित माहौल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

यह आयोजन एक ऐसा खेल इकोसिस्टम बनाने के India के संकल्प को रेखांकित करेगा जो एथलीट्स की आवाज और समावेशिता को महत्व देता है. इसमें महिलाओं और पैरा-एथलीट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही, इस पहल का मकसद युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है. यह अभियान Prime Minister के संदेश, ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ से प्रेरित है, जो नागरिकों को रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने के लिए प्रोत्साहित करता है.

अपने सफर के दौरान, ‘संडेज ऑन साइकिल’ जनभागीदारी के जरिए बड़े राष्ट्रीय अभियानों और सामाजिक संदेशों को बढ़ावा देने वाले एक मंच के रूप में भी उभरा है. इसके विशेष संस्करणों में मोटापा कम करने, ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘प्रदूषण का समाधान’ जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना और ‘फिट इंडिया’ तथा ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है.

–

आरएसजी

Share