Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘वे सीट बंटवारे में उलझे रहेंगे, हम तीसरी बार कमल खिलाएंगे’ भाजपा का सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला

‘वे सीट बंटवारे में उलझे रहेंगे, हम तीसरी बार कमल खिलाएंगे’ भाजपा का सपा कांग्रेस पर जोरदार हमला

‘वे सीट बंटवारे में उलझे रहेंगे, हम तीसरी बार कमल खिलाएंगे’ भाजपा का सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला

New Delhi, 27 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए Samajwadi Party के मेनिफेस्टो पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता सपा के घोषणा पत्र पर विश्वास नहीं करेगी. भाजपा के संकल्प पत्र के साथ जनता तीसरी बार यूपी में कमल खिलाएगी.

BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर कहा कि यह धोखेबाजों का एक ऐसा गठबंधन है, जहां आपसी लड़ाई देश के लिए नहीं बल्कि उनके अपने परिवारों और निजी स्वार्थों के लिए हो रही है. जब लोग अपने परिवारों और निजी हितों में उलझ जाते हैं, तो उनका ध्यान इस बात से हट जाता है कि किसके पास कितनी सीटें हैं या कौन जीत सकता है, इसके बजाय, वे इस बात पर झगड़ने लगते हैं कि किसका हिस्सा क्या है. मुझे यकीन है कि 2027 के चुनावों में यह गठबंधन पूरी तरह से बिखर जाएगा, और मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा.

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव के बयान पर सांसद त्रिपाठी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव कमियां गिना रहे हैं और उनमें इतनी Political ताकत है, तो फिर वे उत्तर प्रदेश में पिछले दो विधानसभा चुनाव क्यों हार गए या अपनी पार्टी की सीटों की संख्या क्यों नहीं बढ़ा पाए? इसलिए, अखिलेश यादव को अपनी सलाह अपने पास ही रखनी चाहिए. हम अच्छी तरह जानते हैं कि देश के हित में क्या है. अगर आप अपने परिवार के हित में काम करना चाहते हैं, तो आप अपनी राय दे सकते हैं. देश के हित को लेकर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट और अडिग है, महिलाओं को संसद में लाया जाना चाहिए और देश को आगे बढ़ना चाहिए.”

इसी बीच, सपा के घोषणा पत्र को लेकर पूर्व सीएम मायावती के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि मैं मायावती की बात से सहमत हूं, हर चुनाव से पहले पार्टी घोषणापत्र लाती है. सवाल यह है कि उनके घोषणा पत्र पर जनता कितना विश्वास करती है. सपा के घोषणा पत्र को भी जनता ने पूर्व में देखा है. जनता ऐसी घोषणाओं के चक्कर में नहीं आने वाली है. भाजपा घोषणापत्र जारी नहीं करती है बल्कि भाजपा का संकल्प पत्र होता है, जो कहा जाता है वह पूरा किया जाता है. जनता का विश्वास भाजपा के साथ है.

सपा नेता आजम खान और सांसद ओवैसी के बीच चल रही बयानबाजी पर Union Minister बीएल वर्मा ने कहा कि यूपी का चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी का स्वागत है. दूसरी तरफ, विपक्ष तो यूपी में बिखर रहा है. इनके बेमेल गठबंधन में तू-तू, मैं-मैं हो रही है. Samajwadi Party-कांग्रेस का गठबंधन पहले भी हुआ है और कुछ हासिल नहीं हुआ. भाजपा ने पहले भी Government बनाई, अब फिर से तीसरी बार Government बनाएगी.

उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं निकल रहा है, इमरान मसूद सपा को आंख दिखा रहे हैं तो सपा के नेता कांग्रेस को आंखें दिखा रहे हैं. मैं बस यह कहना चाहता हूं कि भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.

सपा के घोषणा पत्र पर यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उन्होंने उन यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है. देखिए, वही गुंडागर्दी और माफिया संस्कृति, जो उनके समय में हुआ करती थी. जिन लोगों ने पिछले 10 सालों में इसे कुछ हद तक भुला दिया था, उनकी यादें अब इन्होंने फिर से ताजा कर दी हैं.

–

डीकेएम/पीएम

Share