Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई व शुभकामनाएं

India स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई व शुभकामनाएं

New Delhi, 7 नवंबर . India स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं.

सीएम योगी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “India स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स-गाइड्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सेवा, अनुशासन, समर्पण व राष्ट्र प्रेम के मूल्यों के साथ India स्काउट्स एंड गाइड्स युवा शक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है. इससे जुड़े सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर ‘India स्काउट्स एवं गाइड्स’ के स्थापना दिवस की सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास में स्काउट्स एवं गाइड्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय है. आप सभी का सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायी है.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “India स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित यह संगठन युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.”

भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “India स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की सभी स्काउट्स एंड गाइड्स एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित यह संगठन युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है.”

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “आप सभी प्रदेशवासियों को “India स्काउट्स एंड गाइड्स” के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं. राष्ट्र व समाज के उत्कृष्ट एवं नवीन निर्माण में इस संगठन का अद्वितीय योगदान है.”

उत्तराखंड Government में मंत्री गणेश जोशी ने social media पर लिखा, “India स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुशासन, सेवा, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों के माध्यम से यह संगठन बच्चों एवं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण और समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने में संगठन का योगदान सराहनीय है.”

बता दें कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में मदद करने के लिए India स्काउट्स एंड गाइड्सल की स्थापना 7 नवंबर, 1950 को की गई थी. इसका आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ है.

–

एसडी/एएस

Share