Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत में वेल्थ क्रिएटर्स ने वित्त वर्ष 26 में दान में दिए 11,554 करोड़ रुपए

India में वेल्थ क्रिएटर्स ने वित्त वर्ष 26 में दान में दिए 11,554 करोड़ रुपए

New Delhi, 21 नवंबर . India में वेल्थ क्रिएटर्स ने संयुक्त रूप से वित्त वर्ष 26 में अलग-अलग परोपकारी कार्यों के लिए 11,554 करोड़ रुपए दान किए हैं, यह पिछले आंकड़ा पिछले साल से 11 प्रतिशत अधिक है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई.

‘एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2026’ में 45 नए नामों के साथ 219 दानदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि पिछले साल इस सूची में केवल 12 नए नामों को शामिल किया गया था. इससे पता चलता है कि परोपकारी कार्यों में भागीदारी का दायरा बढ़ रहा है. परोपकारी प्राथमिकताओं में शिक्षा सबसे आगे है, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवा, तथा कला, संस्कृति और विरासत का स्थान आता है.

India के प्रमुख दानदाताओं के बीच शिक्षा अब भी सबसे पसंदीदा क्षेत्र बनी हुई है, जिसे दान के रूप में 4,188 करोड़ रुपए मिले हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में शामिल 219 दानदाताओं द्वारा दिए गए कुल 11,554 करोड़ रुपए के दान में से 36 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में गया. 200 लोगों ने इस क्षेत्र को सहयोग दिया, जबकि 95 लोगों ने इसे अपने दान का मुख्य उद्देश्य बताया.

यह दिखाता है कि India के दानदाताओं की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता लगातार बनी हुई है. उनके योगदान से संस्थानों के निर्माण, सीखने के अवसरों तक पहुंच और दीर्घकालिक शैक्षिक विकास को बढ़ावा मिला है.

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता, अनस रहमान जुनैद ने कहा, “शिक्षा सबसे प्रमुख क्षेत्र बना हुआ है, जिसे 219 में से 200 दानदाताओं ने सहयोग दिया है. इसके लिए लगभग 4,200 करोड़ रुपए का दान दिया गया है.”

एडेलगिव फाउंडेशन की सीईओ, नगमा मुल्ला के अनुसार, देश के वेल्थ क्रिएटर्स अपनी समस्याओं को सुलझाने की उसी सोच का इस्तेमाल देश की सबसे कठिन विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में भी कर रहे हैं, जिसका उपयोग करके उन्होंने अपने खुद के कारोबार खड़े किए थे.

उन्होंने बताया कि इस साल यह सोच गरीबी उन्मूलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तक पहुंच, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई आशाजनक साझेदारियों के रूप में सामने आई. इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संस्थागत मजबूती लाने की दिशा में भी काम किया गया.

इसके अलावा, जून में जारी ‘हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026’ के अनुसार, India दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप इकोसिस्टम में अपनी जगह बनाए हुए है. 61 यूनिकॉर्न के साथ India वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, India दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप हब में से एक बना हुआ है. Bengaluru 25 यूनिकॉर्न के साथ India की ‘यूनिकॉर्न राजधानी’ बना हुआ है, जबकि Mumbai 13 यूनिकॉर्न के साथ दूसरे स्थान पर है.

India के सबसे अधिक मूल्यांकन वाले यूनिकॉर्न मुख्य रूप से ब्रोकरेज, क्विक कॉमर्स और फिनटेक जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं.

इस बीच, साल के दौरान छह भारतीय यूनिकॉर्न ने पब्लिक मार्केट में भी कदम रखा, जो बेहतर होते आईपीओ माहौल को दर्शाता है. रिपोर्ट में भारतीय उद्यमियों के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के बारे में भी बताया गया है.

–

एबीएस

Share