Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड: आचार संहिता के उल्लंघन पर गुरनूर बरार को पड़ी फटकार, एक डिमेरिट प्वाइंट जुड़ा

India बनाम न्यूजीलैंड: आचार संहिता के उल्लंघन पर गुरनूर बरार को पड़ी फटकार, एक डिमेरिट प्वाइंट जुड़ा

Dubai , 17 नवंबर . न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज 3-1 से जीतने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को ‘आईसीसी आचार संहिता’ के ‘लेवल-1’ का उल्लंघन करने के लिए फटकार मिली है.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “बरार को ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता’ के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया. यह अनुच्छेद ऐसी भाषा, हरकत या इशारों के इस्तेमाल से जुड़ा है, जो किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान करते हों या जिससे वह बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया दे सकता हो.”

इसके अलावा, Friday को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे मैच में टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद आक्रामक तरीके से जश्न मनाने के लिए इस तेज गेंदबाज को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है. यह घटना 12वें ओवर में हुई, जब उन्होंने सीफर्ट को आउट किया और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इस बीच विराट कोहली ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बरार सीफर्ट के काफी करीब पहुंच चुके थे.

आईसीसी ने कहा, “चूंकि, 24 महीने के भीतर यह गुरनूर बरार का दूसरा अपराध है, इसलिए अब उनके कुल डिमेरिट प्वाइंट्स की संख्या दो हो गई है.”

बरार ने अपना अपराध मानते हुए एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगले की तरफ से प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

लेवल-1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक चेतावनी, और अधिकतम खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, साथ ही एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स दिए जा सकते हैं.

India ने पहले दो मैच जीते थे, जबकि तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का चौथा मुकाबला 244 रनों के विशाल अंतर से गंवा दिया, जिसके बाद पांचवें मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की.

–

आरएसजी

Share