
New Delhi, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने मन की बात कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में बेटियों की शक्ति और अंतरिक्ष में उनकी उड़ान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज India की बेटियों की उड़ान सिर्फ धरती तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही है.
पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारी बेटियों की शक्ति की उड़ान धरती से निकलकर अंतरिक्ष तक पहुंच रही है. India ऐसे सपने देखने वाली दुनिया की हजारों बेटियों को एक साथ जोड़ रहा है और इस प्रयास का नाम है मिशन शक्तिसैट.”
उन्होंने बताया कि इस मिशन के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है.
Prime Minister ने कहा कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे पर इस मिशन की सुंदर तस्वीर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मिशन शक्तिसैट के दूसरे चरण की शुरुआत हुई. इस अवसर पर दुनिया के अलग-अलग देशों और India से आई करीब 100 छात्राएं एक साथ जुटीं. India के दूरदराज क्षेत्रों से जुड़ी छात्राएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं.
उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रयास का लक्ष्य भी खास है. पूरी तरह से छात्राओं की भागीदारी से तैयार एक सैटेलाइट को मून की ऑर्बिट में भेजने की तैयारी है.
पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि इनमें से अनेक छात्राएं आने वाले समय में साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएंगी.”
मिशन शक्तिसैट 108 देशों की 12,000 बालिकाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और एसटीईएम शिक्षा से जोड़ने वाली एक वैश्विक अंतरिक्ष पहल है. इस मिशन का उद्देश्य लड़कियों को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे लाना और उन्हें सैटेलाइट बनाने से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सिखाना है.
यह पहल न सिर्फ भारतीय छात्राओं बल्कि दुनिया भर की छात्राओं को एक मंच पर ला रही है, जहां वे मिलकर इनोवेशन कर सकें और भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र में India का नाम रोशन कर सकें.
–
वीकेयू/एएस